#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

राष्ट्रीय लोक दल के महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 77वा गणतंत्र दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय लोक दल के महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 77वा गणतंत्र दिवस मनाया गया

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आज जनपद के कोर्ट रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के महानगर  कार्यालय पर आज गणतंत्र दिवस पर एक विशेष विचार गोष्टी का आयोजन किया गया! 77वें गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया ततउपरांत राष्ट्रगान गाकर इसकी शुरआत की गयी इस दौरान देश के अमर शहीदों को याद करते हुए जोशीले नारे लगाए गए इस दौरान विचार गोष्टी मेँ भारत देश के संविधान को लेकर विशेष ओर प्रमुखता से चर्चा की गयी इस दौरान भारत देश की  संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को विशेष रूप से स्मरण किया गया ओर उनके द्वारा देश को पूरी दुनिया का सबसे बहतर संविधान देने के लिए
कृत्यगता प्रकट की गयी!
इस दौरान इस गोष्टी की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने सबसे पहले सभा मेँ उपस्थिति सभी लोगो का धन्यवाद देते हुए कहा की देश की आजादी के बाद देश को संविधान देने वाले अजर-अमर डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी  को नमन ओर उनकी ओर इस देश की उस माता को भी नमन जिसने देश को एक अमर सूरज प्रदान किया उन्होंने कहा की हमारे देश के बॉर्डर पर जो हमारे जवान दिन रात माइनस डिग्री सेल्सियश तापमान मेँ भी अडिग
देश की सेवा कर रहे उनके लिए हम लोगो को दिल से धन्यवाद देना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने जोरदार जय जवान, जय किसान का नारा लगया
गोष्टी के दौरान चौधरी अर्जुन सिंह ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा की देश की आजादी के दीवाने सभी अमर शहीदों के बारे मेँ अपने बच्चों को विशेष रूप से बताने के लिए सभी कार्यकर्त्ताओ से निवेदन किया इस दौरान ठाकुर रजनीश चौहान ने कहा की संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ओर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा की भारत का संविधान एक लिखित संविधान होने के साथ-साथ पूरी दुनिया का सबसे बहतर ओर सबसे फ्रेकशीबल संविधान है जो हम सबको समानता ओर सबको एकता के साथ जोड़ने का काम करता है इस दौरान प्रदेश सचिव अय्यूब हशन ने आज की इस सभा मेँ उपस्थित सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की देश के अमर शहीदों के बलिदान के बाद हमारे देश को आजादी मिली ओर आजादी के बाद देश को किसी सिस्टम से चलाने के लिए एक लिखित संविधान की आवश्यकता महसूस हुई जिसको लिखने मेँ डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का बहुत बड़ा योगदान रहा ओर भारत सबसे मजबूत संविधान मिला इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव प्रभारी महानगर से महावीर सिंह सैनी ने कविता
पुरे देश मेँ था उल्लास, खुशी का मौका था ये खास!
संविधान बनकर लागु हुआ, 26 जनवरी सन था 1950
सुनाकर अपनी अभिव्यक्ति पेश की  इसके बाद सभी मेँ मिष्ठाण वितरण किया गया इस दौरान पदम सिंह, भूरा मलिक, उधम सिंह, सचिन चौधरी, अरविन्द मलिक, सतीश चौधरी, रेखा जी, गुरमीत, रूपचंद नेता, सतपाल सिंह चौहान, आरिफ मलिक, एडवोकेट चंदकिरण, वीरेंद्र बौद्ध,सतपाल, सचिन चौधरी, रवि चौधरी, सूरज सैनी, ललन प्रसाद, उपेंद्र शर्मा, रणधीर सिंह, रामपाल सिंह आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button