#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जेकेएसएस के पदाधिकारियों नें कारागार में बंदियों को निशुल्क बांटे गर्म वस्त्र!

बंदियों की मिलाई के लिए नहीं पहुंच रहें लोग ठंड से परेशान रह रहें थे बंदी!
गरीब असहाय कमजोरों की हर संभव मदद करने को तैयार है- जेकेएसएस
जनपद के शहर पीलीभीत जिला कारागार में बंद बंदियों को जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में संस्था के पदाधिकारीयों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के नेतृत्व में गर्म वस्त्रों का वितरण किया कारागार में बंद कुछ बंदियों के विषय में सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की कुछ बंदियों के घर से कोई मुलाकात करने नहीं आता है ना ही कोई उनका मिलने वाला रिश्तेदार मिलाई करने आता है जिससे उनके पास बहुत सारी चीजों की कमी रहती है जानकारी में आया कि उन लोगों के पास इस कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़े पहनने के लिए नहीं है  और वह लोग ठंड की वजह से जेल में बहुत परेशान रहते हैं जन कल्याण सुरक्षा संघ की जानकारी में आते ही तत्काल प्रभाव से जन-जन के सम्मान में – जेकेएसएस मैदान में के साथ उन सभी बंदियों को निशुल्क गर्म वस्त्र देने का निर्णय लिया बुधवार दोपहर बाद सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज के साथ टीम ने जेल में पहुंचकर पचास जोड़ गर्म वस्त्र एक गरम जैकेट एक ग्राम लोअर हर व्यक्ति को वितरण किया इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह नें कारागार में बंदियों को सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के उद्देश्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी होती है वह सुप्रीम टेंट को बताएं और वह हमको सूचित करेंगे उस समस्या का पूरा-पूरा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा और कहा कि आप सभी के परिवार में किसी तरह की यदि समस्या उत्पन्न होती तो हमको सूचित करें उस समस्या में भी हम आपकी मदद करेंगे एडवोकेट सूरजपाल वर्मा कानूनी सलाहकार सदर पीलीभीत ने कहा कि हमें कानूनी सलाहकार का दायित्व दिया गया है आप किसी भी की मुकदमे से संबंधित कोई समस्या हो हम आपको निशुल्क मुकदमे में पैरवी करेंगे मुकदमे को लड़ेंगे और किसी को भी अगर जमानत कराने में धन की कमी महसूस होती है तो वह व्यक्ति हमसे संपर्क करें और हम निशुल्क जमानत कराकर आपकी मदद करेगें कार्यक्रम में वस्त्र बांटने वालों में मुख्य रूप से राजेश कुमार पाण्डेय जेल अधीक्षक संजय कुमार राय जेलर पुष्पेंद्र विक्रम डिप्टी जेलर भोजराज संस्था के शमशाद अंसारी प्रदेश कार्यकारी सदस्य उत्तर प्रदेश बृजेश सिंह जिला सचिव  अमरदीप पाल तहसील कार्यकारी अध्यक्ष कलीनगर रीत राम तहसील सचिव कलीनगर भूपराम पासवान तहसील सचिव कलीनगर मोहम्मद सुभान तहसील सचिव खटीमा छेदा लाल कश्यप शामिल रहें!

रिपोर्ट अखिलेश यादव पीलीभीत
मो, 8958986997

Related Articles

Back to top button