#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

मदरसा दारुल उलूम गुलशने मदीना में उर्से चेहल्लुम कार्यक्रम संपन्न

मदरसा दारुल उलूम गुलशने मदीना में उर्से चेहल्लुम कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली 21 जनवरी 2026

शहर के आजाद नगर नई गल्ला मंडी के पास स्थित दरगाह हज़रत नवाब जहां शाह रह0 के पास मंगलवार को दारुल उलूम गुलशने मदीना में उर्से चेहल्लुम हजरत मौलाना सूफी साजिद अली हबीबी आसवी रह0 का मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाद नमाजे फज्र कुरआन ख्वानी (कुरआन की तिलावत) से शुरू हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंचकर लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजरत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद अहमद अशरफी जिलानी जायसी और मुफ्ती मनजुर अहमद मिस्बाही पूरे गौहर रहे। सरपरस्ती हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद आसिफ मियां फ़िरदौसी फैजाबाद ने की। सदारत हजरत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद कसीम हसन अशरफ जिलानी जायसी ने की। ज़ेरे कियादत हजरत हाफिज अनीस अहमद कुरैशी मरकज़े अहले सुन्नत रायबरेली ने की। जेरे निज़ामत हजरत हाफिज व कारी हसीब अहमद सुल्तानपुरी ने की। जेरे सियादत हाफिज मोहम्मद मुबीन अशरफी (जिला सदर आल इंडिया मशायख बोर्ड रायबरेली) की रही। कार्यक्रम संचालक मदरसा दारुल उलूम गुलशने मदीना के मौलाना मोहम्मद आमिर रज़ा कादरी ने किया। कार्यक्रम में हाफिज मो0 इज़हार का विशेष योगदान रहा। मदरसे में पढ़ने वाले 10 साल के रेहान ने 8 महीने में पूरी कुरान को याद करके हाफिजे कुरान बने। जिसको गुलाब की माला, सर पर साफा, प्रमाण पत्र व इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों सहित अन्य ने भी बयान किया। बच्चों ने नात शरीफ से सभी का मन मोह लिया। अंत में कुल के बाद दुआ की गई। उसके बाद खाने का भी इंतजाम किया गया। जो देर शाम तक चला।

Related Articles

Back to top button