#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

यूपी दिवस पर जनपद में होंगे तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम 24 को यूपी दिवस, 25 को राष्ट्रीय मतदाता व पर्यटन दिवस, 26 को गणतंत्र दिवस का आयोजन

यूपी दिवस पर जनपद में होंगे तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम 24 को यूपी दिवस, 25 को राष्ट्रीय मतदाता व पर्यटन दिवस, 26 को गणतंत्र दिवस का आयोजन

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व इनवेस्ट यूपी से जुड़ी प्रदर्शनियां लगेंगी। विभिन्न विभागों द्वारा 60 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाएगा, जिसमें गोष्ठी, वाद-विवाद, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन होगा। बैठक में सीडीओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button