#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना बेहट पुलिस एवम बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़

थाना बेहट पुलिस एवम बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना बेहट पुलिस एवम बाईक सवार बदमाश के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार।पकड़े गए बदमाश के कब्जे/मोके से अवैध असलहा,बिना नम्बर प्लेट वाली बाईक एवम गौकशी के उपकरण हुए बरामद।आपको बता दें,कि थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेश चंद एवम अरविंद कुमार अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ सीएचसी बेहट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक तभी मोटर साइकिल पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति ग्राम मुर्तजापुर की तरफ से आता दिखाई दिया।संदिग्ध व्यक्ति नें पुलिस को चैकिंग करते देख अपनी मोटर साईकिल नहर पटरी कच्चे रास्ते कलसिया की और भागने लगा। साहसिक पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया,पुलिस टीम को अपना पीछा करते देख सदिग्ध व्यक्ति द्वारा हडबडाकर मोटर साईकिल को जंगल की और घुमाई,तो मोटर साईकिल फिसलकर नीचे गिर गई,संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायिरंग शुरू कर दी।पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया।घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान निन्ना उर्फ नईम पुत्र नसीम निवासी ग्राम रायपुर कला थाना बेहट के रूप में हुई।घायल बदमाश/गौकश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल/गिरफ्तार गौकश उपरोक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर गौकशी के लगभग आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।घायल/गिरफ्तार गौकश के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 खोखा/2 जिन्दा कारतूस,गोकशी के उपकरण एवम 1 मोटर साईकिल बिना नम्बर हुई बरामद।

Related Articles

Back to top button