#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सीओ अभितेष सिंह के पर्यवेक्षण मे पुलिस का इक़बाल हों रहा बुलंद, अपराधियों मे बनी दहशत

सीओ अभितेष सिंह के पर्यवेक्षण मे पुलिस का इक़बाल हों रहा बुलंद, अपराधियों मे बनी दहशत

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर सीओ अभितेष सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में देवबंद पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों से जहां असामाजिक तत्वों के छक्के छूटे हुए हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में पुलिस का भय और कानून का सम्मान बढ़ा है।
पुलिस द्वारा लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वाहनों की तलाशी और पुराने वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। हाल के दिनों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे अपराध पर अंकुश लगा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी देखी जा रही है। सीओ अभितेष सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसी के तहत रात्री गश्त को और प्रभावी बनाया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। देवबंद पुलिस की सख्ती का असर यह है कि अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आम नागरिक खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है और लोग खुलकर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में देवबंद पुलिस की भूमिका की सराहना की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और देवबंद क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button