डिंपल यादव के जन्मदिवस को मानवता को समर्पित किया, विधायक आशु मलिक ने किया कंबल वितरण

डिंपल यादव के जन्मदिवस को मानवता को समर्पित किया, विधायक आशु मलिक ने किया कंबल वितरण
महिलाओं की आवाज़ की प्रतीक हैं डिंपल यादव : विधायक आशु मलिक
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर लोकप्रिय सांसद आदरणीय डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सहारनपुर देहात विधानसभा के विधायक आशु मलिक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागराजपुर में ज़रूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक आशु मलिक ने डिंपल यादव के जन्मदिन को सेवा और संवेदना के इस छोटे प्रयास के माध्यम से मानवता के नाम समर्पित किया।
विधायक आशु मलिक ने कहा कि डिंपल यादव पूरे देश में महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और वे लगातार महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से संसद में उठाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा ही सच्चा सम्मान है।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, पार्षद अहमद मलिक, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, विधायक प्रतिनिधि हैदर, मुखिया सुधीर वालिया, मुमताज प्रधान, शोएब मलिक, इरशाद सलमानी, रागिब समसू, फैसल मोंटी वालिया, रवि यादव, शुभम वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



