#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी,ऑपरेशन मनबड़ के अंतर्गत आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 03 आरोपियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी,ऑपरेशन मनबड़ के अंतर्गत आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 03 आरोपियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
    
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
    
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में समाज में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धमकी देना,अवैध असलाह का प्रदर्शन करना, जातिगत/धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करना तथा महिलाओं के सम्बन्ध में ब्लैकमेलिंग एवं अश्लील सामग्री पोस्ट कर  भय, वैमनस्य व सामाजिक वातावरण खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन डिजिटल मनबड” की शुरुआत की गयी थी* इस विशेष अभियान के अन्तर्गत आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों की पहचान हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैल रही आपत्तिजनक व भड़काऊ गतिविधियों पर रोक महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज में सौहार्द, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। टास्क फोर्स ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स, आईडी व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की गहन निगरानी कर मनबड की पहचान की जा रही है। टास्क फोर्स द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर समाज मे असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने वाले 03 व्यक्तियो को चिन्हित कर अभियोग पंजीकृत कर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत मुकदमों का विवरण-*
1.थाना सरसावा- मु0अ0स0  17/2026 धारा 353(1)b  B.N.S बनाम  अजय कुमार सिद्धार्थ पुत्र भरत सिह निवासी पिलखनी  थाना सरसावा सहारनपुर
2.थाना कुतुबशेर-मु0अ0स0  22/2026 धारा 353(2) B.N.S. बनाम राजन पुत्र महावीर सिह निवासी रामगढ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
3.थाना गंगोह-मु0अ0स0 27/2026 धारा 299/302 B.N.S. बनाम रोहित पुत्र चन्द्रपाल निवासी बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर

Related Articles

Back to top button