#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट ने अमर शहीद माता प्रसाद मिश्रा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

चौहान गुट ने अमर शहीद माता प्रसाद मिश्रा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायबरेली 13 जनवरी 2026

मंगलवार को जनपद रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना के ग्राम कोंसा स्थित काली बाबा मंदिर के स्थान पर अमर शहीद माता प्रसाद मिश्रा को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जिला संयोजक जी सी सिंह चौहान पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में श्री चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव बाबू शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के युवा प्रदेश संगठन मंत्री अमित फौजी, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, कोंसा व्यापार उप मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कोंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह ने दोनों अतिथियों का पुष्पमाला, अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने अमर शहीद माता प्रसाद मिश्रा जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिए गए बलिदान का सम्मान करना चाहिए। हमें मिल जुलकर एकसाथ रहते हुए भारत को विश्व में सर्वोत्तम स्थान पर के जाने के लिए कार्य करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव कार्य करना चाहिए। हमारे अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था हमें भी वैसे ही भारत के निर्माण में अपना योगदान देते हुए उनके सपनों को साकार करना चाहिए।  अंत में श्री चौहान ने कहा कि 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले शहीद दिवस का शुभारंभ शहर के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीपदान करके और शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करके किया गया। जनपदवासियों से अपील करना चाहूंगा कि वो भी समय निकाल कर देश के लिए शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित जरूर करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबलू लोधी, सेक्रेटरी प्रतीक्षा गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button