#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किये दाखिल,सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव के प्रचार ने पकड़ी गति

11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र किये दाखिल,सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव के प्रचार ने पकड़ी गति

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए आज 11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किये। आज दीवानी न्यायालय के बार संघ के कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी के सम्मुख सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला बीएसपी गुट के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय पद भोपाल सिंह पुंडीर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा सहसचिव पद पर सचिन सैनी अनीता रानी कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह सीनियर  गवर्निग  काँसिल पद पर मंजर काजमी रवि दत्त शर्मा जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फोजिया फरहत बिट्टू सहगल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार महेश्वरी , वरिष्ठ उपाध्याय पद रेखा रानी पुंडीर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम महासचिव पद पर पालम राणा सहसचिव पद पर प्रवेश फैसल कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित सीनियर  गवर्निग  काँसिल पद पर समय सिंह दिलीप सेठ जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी नैन कुमार अपना भाग्य आजमा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इनके अलावा सहसचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद साकिब ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related Articles

Back to top button