#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट ने गंगागंज व मनेहरु शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

चौहान गुट ने गंगागंज व मनेहरु शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायबरेली 12 जनवरी 2026 – जनपद  रायबरेली में 7 जनवरी से 14 जनवरी तक शहीद दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को गंगागंज व मनेहरु के शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जिला संयोजक जी सी सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पहले श्री चौहान गंगागंज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने गए उसके बाद उन्होंने मनेहरु शहीद स्मारक पर जाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में श्री चौहान जी के साथ ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के शिव नारायण सोनी, अमित मिश्रा, मो0 उमर, इम्तियाज खान, वसीम खान, राजेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला संयोजक ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिला संयोजक बनाकर ये जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके लिए हम बहुत आभारी हैं। हमें अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिए गए बलिदान का सम्मान करना चाहिए। हमें मिल जुलकर एकसाथ रहते हुए भारत को विश्व में सर्वोत्तम स्थान पर के जाने के लिए कार्य करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव कार्य करना चाहिए। हमारे अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था हमें भी वैसे ही भारत के निर्माण में अपना योगदान देते हुए उनके सपनों को साकार करना चाहिए।  अंत में श्री चौहान ने कहा कि 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले शहीद दिवस का शुभारंभ शहर के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीपदान करके और शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करके किया गया। जनपदवासियों से अपील करना चाहूंगा कि वो भी समय निकाल कर देश के लिए शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित जरूर करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान, किसान संगठन, व्यापारी, ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button