प्रथम एशिया स्पोर्ट्स क्लब ओपन चैस कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

प्रथम एशिया स्पोर्ट्स क्लब ओपन चैस कम्पटीशन में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
रायबरेली 11 जनवरी 2026 – एशिया स्पोर्ट्स क्लब रायबरेली के द्वारा प्रथम एशिया स्पोर्ट्स क्लब ओपन चैस कम्पटीशन का आयोजन शहर के स्वराज नगर स्थित एशिया लॉन में किया गया। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि जनपद रायबरेली प्रतिभाओं के मामले में किसी से पीछे नहीं है।
प्रतियोगियता का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो० इलियास जी के कर कमलों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा इस तरह के तिरंतर आयोजन प्रतिभाओं को निखारने में महत्त्वपूर्ण प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करते हैं। इनके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का आकलन कर उसे संवारने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
श्री साँई क्लासेज़ के प्रबंधक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा एशिया स्पोर्ट्स क्लब निरन्तर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर खेल के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि निकट भविष्य में तीरंदाज़ी, टायक्वोंडो एवं शतरंज की तरह ही दूसरे खेलों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतियोगियता का समापन कराते हुए सिमहैन्स हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० मनीष चौहान ने कहा प्रतियोगियता के सुचितापूर्ण एवं सफ़ल आयोजन के लिए एशिया क्लब की पूरी टीम बधाई की पात्र है। निश्चित ही रायबरेली में शतरंज को बढ़ावा देने में एशिया स्पोर्ट क्लब का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
आज के कार्यक्रम में सैयद ज़िया नक़वी अहमद, मुन्नालाल साहू, कामरान सिद्दिक़ी, शोऐब हसन ख़ान, आदित्य कुमार द्विवेदी, मोहम्मद नसीम, इब्राहीम, फ़ारूक़, सैयद सुहैल, फरहान, तल्हा, विजय पासी, बिलाल, अफ़्फ़ान, डॉ० फ़ख़रे आलम, माता प्रसाद, शिवानी, मो० मुफ़ीद, आदि उपस्थित रहे।
आज की प्रतियोगिता में मुख्य वर्ग में शौकत परवेज प्रथम, शाश्वत शुक्ला द्वितीय, प्रियोम मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 वर्ग में आदर्श यादव प्रथम, हिमांशु यादव द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 15 वर्ग मो0 आबान अंसारी प्रथम, देवम गुप्ता द्वितीय, अभिनव नंदन सिंह तृतीय स्थान पर रहे तो वहीं अंडर 11 वर्ग में लक्ष्य साहू प्रथम, जय वर्मा द्वितीय, दक्ष गौतम तृतीय स्थान पर रहे।



