#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अलग अलग नंबरों से मिल रहीं धमकियां

करणी सेना के जिलाध्यक्ष को अलग अलग नंबरों से मिल रहीं धमकियां

शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की लगाई गुहार

पीलीभीत – पीलीभीत में एक शिकायत दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक गिरोह द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है और धार्मिक आधार पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता रविन्द्र सिंह का आरोप है कि मुश्ताक नाम का व्यक्ति अपने गिरोह के साथ मिलकर रंगदारी और धमकी दे रहा है। आपकों बताते चलें ठाकुर रविन्द्र सिंह श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और पीलीभीत मंडी समिति में ठाकुर साहब एंड कंपनी और महाराणा प्रताप एंड कंपनी के नाम से दुकान हैं l

श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर रविन्द्र सिंह ने पीलीभीत पुलिस अधीक्षक को आईजीआरएस के माध्यम से जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है l शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस में आरोप लगाते हुए कहा प्रारंभिक स्तर पर जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का प्रायस किया जा रहा है और वास्तव में साजिद कदीरी, परवेज कादीरी (बड़ा भाई), राजा हाजी, और शहजाद जो कि मुश्ताक का भांजा है तथा अन्य 2.3 व्यक्ति ये सभी नवीन मंडी समिति पीलीभीत दुकान नंबर 57 के आसपास ग्रुप बनाकर सक्रिय रहते हैं इन सबका सरगना मुश्ताक हैं जो कि अपने आप को विकलांग बताकर घर से ही संगठित गिरोह का संचालन करता है l ठाकुर साहब एंड कंपनी एवं महाराणा प्रताप एंड कंपनी की सब्जी से भरी गाडियां पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) भेजी जा रही थीं उन्हें भी दबंग मुश्ताक के साथियों द्वारा रास्ते में रोका गया l इसके बाद मुश्ताक के उत्तराखंड के साथियों द्वारा विभिन्न नए नंबरों से बार बार धमकाया गया इस बारे में मुश्ताक से बात करने के बाद बदले की भावना से फर्जी तरीके से एफ.आई.आर. दर्ज करा दी जिससे रविन्द्र सिंह की श्री राजपूत करणी सेना और मंडी समिति में छवि धूमिल हो सकें l करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने मुश्ताक और उसके साथियों के मोबाइल नंबरों की CDR निकलवा कर संगठित अपराध के नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज को तत्काल कराकर उसका विश्लेषण कराया जाए l धार्मिक आधार पर भ्रामक शिकायते कराकर माहौल बिगाड़ने का प्रायस करने वालों एवं यह मामला फर्जी और साजिशपूर्ण पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है l
शिकायतकर्ता रविन्द्र सिंह पुत्र पंचम सिंह ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की भी मांग की है ।

Related Articles

Back to top button