चौकी इंचार्ज धर्मपाल के तबादले पर भावभीनी विदाई

चौकी इंचार्ज धर्मपाल के तबादले पर भावभीनी विदाई
पीलीभीत –SvasJsNews थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र अंतर्गत चौकी सुल्तानपुर में तैनात रहे चौकी इंचार्ज धर्मपाल के स्थानांतरण के उपरांत एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज धर्मपाल को माल्यार्पण कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में थाना प्रभारी संजय कुमार सहित तेज प्रताप मिश्रा, अनूप मिश्रा, जितेंद्र यादव, रतन दीप समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मपाल ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल पुलिसिंग को प्रभावी बनाया, बल्कि आम जनता से संवेदनशील, सरल और संवादपूर्ण व्यवहार के माध्यम से क्षेत्र में विश्वास का वातावरण भी स्थापित किया।
क्षेत्रीय लोगों एवं पत्रकारों ने चौकी इंचार्ज धर्मपाल के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सहयोगी स्वभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में चौकी सुल्तानपुर ने कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और जनता को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने चौकी इंचार्ज धर्मपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ, जहां लोगों ने उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखने की बात कही।



