#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल का किया निरीक्षण….

यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल का किया निरीक्षण….

विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं सदस्या श्रीमती कश्यप ने शनिवार को नागल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की सामान्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अध्यक्षा ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए गर्म पानी की उपलब्धता और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डिस्पेंसरी और लैब का भी बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दवाओं का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडे, प्रभारी चिकित्साधिकारी और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षा ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button