#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

सिक्ख गुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

सिक्ख गुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

रायबरेली:- 02 जनवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न स्थानों ये नगर पालिका कार्यालय, गुरुपर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सिक्ख गुरुओं के साथ एवं जगमोहनेश्वर मांदिर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष मा0 शत्रोहन सोनकर द्वारा समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। आमजन को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा यह भी बताया गया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग/हेल्पलाइन पर तत्काल जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर शपथ ग्रहण कर, पंपलेट वितरण, जागरूकता संदेश एवं संवाद के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास बाल विवाह जैसी किसी भी गतिविधि को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही और लोगों ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक रहने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन को विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई जैसे-181, 1090, 1098, 112, 1076 और बताया गया की वह हो रहे बाल विवाह की जानकारी तत्काल इन नंबर्स पर दे।महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में सदस्य बाल कल्याण समिति मिलिंद द्विवेदी, हब से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button