#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली, 02.01.2025!श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती के प्रकाश पर्व पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा का स्वागत कोतवाली रोड स्थित शहर की ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठान मुकेश कम्पयूटर्स पर विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया। सिख धर्म मंे गुरू गोबिंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है, उन्होनंे गुरू ग्रंथ साहिब को गुरू के रूप में स्थापित किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया। उपस्थित सभी लोगों ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया एवं पवित्र गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन किये, तदुपरान्त प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि शोभा यात्रा के प्रारम्भ वर्ष से ही वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में स्वागत किया जाता रहा है, जो अनवरत जारी है। शोभा यात्रा का स्वागत करने वालों मंे मुख्य रूप से इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, ओ.पी. यादव एडवोकेट, शिवशरण लाल वर्मा, सुशील मौर्य, प्रमोद वर्मा, प्रमोद कुमार मौर्य, अनुज बरवारी, पवन अग्रहरि, भाईलाल यादव एडवोकेट, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, राजेन्द्र कुमार यादव, दिनेश त्रिवेदी, प्रमोद वर्मा, सतीश सोनी, सुशील मौर्या, गोविन्द सोनी, हनुमान प्रसाद वर्मा, अशोक मिश्रा, अनुपम शुक्ला, ओरीलाल वर्मा, पारसनाथ सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, केदार नाथ शास्त्री आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button