थाना कोतवाली नगर : मिशन शक्ति फेज़–5.0 के तहत महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं व्यापक महिला चौपाल का आयोजन

थाना कोतवाली नगर : मिशन शक्ति फेज़–5.0 के तहत महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं व्यापक महिला चौपाल का आयोजन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर क्षेत्र में एंटी-रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़–5.0 के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता एवं महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में महिला उप निरीक्षक अंजू सिंह, महिला कांस्टेबल आशा तथा चालक होमगार्ड द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, अस्पताल परिसरों, पार्कों, चौकों एवं बैंक क्षेत्रों—जैसे मोबाइल बाजार, एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकार डिजिटल अरेस्टिंग एवं झूठी अफवाहों से बचाव
साइबर फ्राड, साइबर क्राइम एवं ऑपरेशन सवेरा के बारे में जानकारी महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँक्षबच्चों के लिए संचालित सरकारी कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त नवाबगंज, नूर बस्ती, विष्णु धाम एवं सराय चौक पर महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएँ सुनी गईं तथा समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
108 – एंबुलेंस सेवा
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
जन-जागरूकता को प्रभावी बनाने हेतु पंपलेट वितरण भी किया गया।



