गंगोह में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर…

गंगोह में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर कस्बा गंगोह के नगर पालिका सभासदों ने मिलकर गंगोह क्षेत्र में असामाजिक तत्व रोहित प्रधान पुत्र चंद्रपाल निवासी बीराखेड़ी द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने के मामला में गंगोह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में बताया गया गंगोह के मेन रोड पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए आरोप है कि इन नारों से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई
सभासदों का कहना है कि उक्त लोग पूर्व नियोजित ढंग से क्षेत्र में आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करने की मांग की!



