#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सिद्ध पीठ श्री बालाजी हनुमान मंदिर में राष्ट्र कल्याणार्थ महायज्ञ का विश्राम, 250 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

सिद्ध पीठ श्री बालाजी हनुमान मंदिर में राष्ट्र कल्याणार्थ महायज्ञ का विश्राम, 250 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

विशेष स्पोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मोहल्ला चौंतला स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर में चल रहे राष्ट्र कल्याणार्थ मनोकामना पूर्ण संगीतमयी पांच श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान महायज्ञ का विधिवत विश्राम किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में गरीब एवं असहाय 250 लोगों को कंबल वितरित किए गए। श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा मंदिर अधिष्ठाता स्वर्गीय पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही की प्रेरणा से आयोजित इस महायज्ञ के विश्राम अवसर पर प्रातःकाल मंदिर अधिष्ठाता द्वारा श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया गया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी अपने भक्तों के समस्त कष्ट दूर करते हैं और इसी भावना से यह अनुष्ठान आयोजित किया गया, ताकि आने वाला नववर्ष सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध हो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि श्री बालाजी महाराज सबके दुःख हरकर राष्ट्र को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सबके कल्याण की कामना से किया गया यह अनुष्ठान निश्चित रूप से मंगलकारी होगा। उन्होंने मानव सेवा को ईश्वर भक्ति के समान बताया। नगर कोतवाली प्रभारी रोजन त्यागी ने कहा कि समाज के गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि ऐसे कार्यों से व्यक्ति प्रभु की कृपा का पात्र बनता है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल, उत्सव संचालक विनय जिंदल, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, समाजसेवी संजय करनवाल, हितेश गर्ग, राकेश मोहन शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, सतीश सिंघल, विश्वनाथ गोयल, योगेश गोयल, नितिन कंसल, राकेश मित्तल, नितिन शर्मा, अभिषेक वशिष्ठ, अभिनव वशिष्ठ, अक्षत वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button