ज़िलाधिकारी ने विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ….

ज़िलाधिकारी ने विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ….
विटामिन ए शिशु सुरक्षा कवच-ज़िलाधिकारी…
09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें – मनीष बंसल…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर ज़िलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा ज़िला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण-दिसम्बर 2025 का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी गयी।जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है, जो कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गयी कि अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें। उनके द्वारा प्रत्येक टीकाकरण कर्मी से अपेक्षा की गयी कि आप जनता और स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी है, आपके कंधों पर बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, आप इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुये बच्चों को आच्छादित करायें तथा भारत एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण आकांक्षाओं व लक्ष्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभायें।



