कहो कविराय : पांच दर्जन कवि-कवयित्रियों ने किया काव्यपाठ, सम्मान से सजी काव्य-महफिल

कहो कविराय : पांच दर्जन कवि-कवयित्रियों ने किया काव्यपाठ, सम्मान से सजी काव्य-महफिल
SvasJsNews | पूरनपुर (पीलीभीत)
पूरनपुर के सिरसा चौराहा स्थित श्री जी पैलेस रविवार को साहित्य, संवेदना और सृजन का केंद्र बन गया। यहां आयोजित “कहो कविराय” कवि सम्मेलन में गीत, ग़ज़ल, छंद और मुक्तक की ऐसी सजीव प्रस्तुति देखने को मिली कि देर रात तक सभागार तालियों की गूंज से भरता रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लगभग पांच दर्जन कवि एवं कवयित्रियों ने मंच से अपने रचनात्मक स्वर बिखेरे और श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। सुबह से ही कवि-कवयित्रियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे मंच पर शब्दों की धार तेज होती गई, वैसे-वैसे श्रोताओं की उत्सुकता और दाद भी बढ़ती गई। प्रेम, राष्ट्रभाव, सामाजिक सरोकार, नारी-संवेदना और समकालीन विषयों पर प्रस्तुत रचनाओं ने साहित्यप्रेमियों को बांधे रखा। यह काव्य-यात्रा रात करीब 9:30 बजे तक अनवरत चलती रही।

कहो कविराय संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र आर्य एवं संयोजक विकास आर्य ‘स्वप्न’ के कुशल संयोजन में आयोजित इस काव्य महोत्सव ने नवोदित रचनाकारों को मंच देने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य किया। आयोजन की भव्यता, अनुशासन और साहित्यिक गरिमा ने इसे यादगार बना दिया।
सम्मान समारोह में देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, डॉ. यूआर मीत, कहो कविराय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राजेश राठौर, लज्जा मिश्रा, हेमलता पटेल, अनुराग अवस्थी ‘मोहित’, अवनीश शुक्ला, राम कुमार शर्मा, सतीश मिश्र ‘अचूक’, विपिन मिश्रा, हर्षित सहित कई साहित्यसेवियों ने मंच साझा कर सभी कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया। आयोजकों ने कहा कि “कहो कविराय” भविष्य में भी साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

काव्यपाठ करने वाले प्रमुख कवि-कवयित्रियां
इस गरिमामय मंच पर संतोष कुमार (पुवायां), अनिल यादव, अनिकेत (हरदोई), वंदना ओझा (लखनऊ), हर्षित श्रीवास्तव, अंकुर (हरदोई), अंकित कुमार प्रजापति (सीतापुर), अरुणेश आनंद (हरदोई), शिवम श्रीवास्तव (गोला गोकर्णनाथ), अवरेंद्र अवस्थी ‘फौजी’ (हरदोई), गगन तिवारी (हरदोई), रामकिशोर मस्ताना (हरदोई), सुमन मिश्रा, विकास मौर्य ‘विक्कू’, सीमा मिश्रा (सीतापुर), अंकित तुलसी (बरेली), पिंकी अरविंद प्रजापति, पारुल मेहरोत्रा (सीतापुर), हरि गोविंद यादव (लखनऊ), आलोक आदर्श (सीतापुर), विमल कुमार प्रजापति (हरदोई), अंकित चक्रवर्ती (सितारगंज), संजय सरस (हरदोई), डॉ. अवधेश कुमार (बरेली), डॉ. नीता सुशील अग्रवाल, डॉ. नीरजना शर्मा ‘नीर’, डॉ. सुगंध विकास बाजपेई, संजीता सिंह, सुषमा आर्य, रमा वर्मा, वर्षा पटेल, शाफिया कादरी, अनीता विश्वकर्मा, गीता गुंजन राठौर, राम अवतार शर्मा, सतीश मिश्र ‘अचूक’, राजेश कुमार राठौर ‘राज’, राजेंद्र अवस्थी ‘किंकर’, प्रदीप मिश्र, स्वाभिमान सिंह, शशि शेखर मिश्र, अंबर मिश्र, प्रियांशु त्रिपाठी (बीसलपुर), राकेश रतन (बीसलपुर), राजेश कुमार शर्मा (बिलसंडा), अशोक शर्मा (बीसलपुर), प्रशांत शांडिल्य (बिलसंडा), आदर्श गंगवार (ललौरीखेड़ा), के. रतन मंडल (पीलीभीत) और श्यामाचरण शर्मा (बीसलपुर) ने काव्यपाठ किया।
उक्त सभी रचनाकारों को स्मृति-चिह्न व सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

SvasJsNews के लिए यह आयोजन न केवल साहित्यिक उपलब्धि रहा, बल्कि पूरनपुर को सांस्कृतिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने वाला भी सिद्ध हुआ।




