मोबाइल हैक कर अश्लील सामग्री वायरल करने की साजिश, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील….

मोबाइल हैक कर अश्लील सामग्री वायरल करने की साजिश, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
SvasJsNews
पूरनपुर/पीलीभीत- क्षेत्र के दिलावरपुर ग्राम से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। वर्तमान ग्राम प्रधान दिलावरपुर के सुपुत्र एवं पूर्व ग्राम प्रधान रामनिवास शर्मा का मोबाइल फोन किसी अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर उनके मोबाइल नंबर 9761552732 का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेज रहा है, जिससे सामाजिक छवि धूमिल करने की साजिश की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्वयं रामनिवास शर्मा को बाद में मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मोबाइल नंबर से भेजी जा रही किसी भी प्रकार की सामग्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि हैकर उनके नंबर से किन-किन लोगों को क्या संदेश भेज रहा है।
ग्रामीणों और परिचितों से अपील की गई है कि इस मामले को वास्तविक न समझें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न आएं। साथ ही यदि उनके मोबाइल नंबर से किसी व्यक्ति द्वारा रुपये या अन्य आर्थिक मदद की मांग की जाती है, तो बिना सीधे संपर्क किए किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल हैक कर साइबर ठगी की कोशिश की जा सकती है। पीड़ित पक्ष ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।




