सहारनपुर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल/गिरफ्तार

सहारनपुर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल/गिरफ्तार
विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस की अपराध नियंत्रण मुहिम के तहत थाना कोतवाली देहात की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। चोरी, लूट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ सगीर को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है।घटना रात्रि में बालपुर तिराहा के पास नहर पटरी रोड पर हुई। प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के नेतृत्व में टीम में उप निरीक्षक भीम प्रकाश, सुबोध कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार (241), सजीव कुमार (334) तथा कांस्टेबल अनुज कुमार (1716) व जयकुमार (1487) शामिल थे। चेकिंग के दौरान बिजोपुरा की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। फिर खेतों की ओर भागते समय उन्होंने दोबारा फायरिंग की, जिस पर पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में सलीम के पैर में गोली लगी।गिरफ्तार अभियुक्त सलीम उर्फ सगीर पुत्र शकूर (निवासी ग्राम पठलोकर, थाना बेहट) के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, 3 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल, मंदिर से चोरी किया घंटा तथा 5 हजार रुपये नगद बरामद हुए। घायल सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि वह साथी शौकीन (जो जेल में है) के साथ गांवों व जंगलों के मंदिरों से घंटे, इन्वर्टर व बैटरी चोरी करता था। बरामद घंटा सकलापुरी मंदिर से तथा रुपये अन्य चोरियों से बेची सामग्री के हैं।सलीम थाना बेहट का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की।



