#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशजालौरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सुमतिनाथ भगवान की मूर्ति व पत्रिका का हुआ शुभारंभ

SvasJsNews

सुमतिनाथ भगवान की मूर्ति व पत्रिका का हुआ शुभारंभ

राजस्थान ब्यूरो – समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट

राजनगर उनडी में आगामी 22 फरवरी को होने वाली जैन मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चरम पर पहुँच गई हैं। मंदिर परिसर से लेकर पूरे गांव की गलियों तक सजावट का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। 15 फरवरी से 22 फरवरी तक चलने वाले इस सात दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, अनुष्ठान और गुरुदेव के मार्गदर्शन में दिव्य क्रियाएं संपन्न होंगी। गुरुदेव की आज्ञा अनुसार इसी शुभ अवसर पर भगवान सुमतिनाथ की नई मूर्ति स्थापित की जाएगी।

आज सुबह गांव में भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्तियों का पारंपरिक तरीके से प्रवेश कराया गया। रथगाड़ी, ढोल-थाली और मंगल ध्वनियों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। जैन समाज के बंधुओं ने रंगोली बनाकर तथा गनी निकाल कर मूर्तियों का स्वागत किया, वहीं महिला मंडलों ने पारंपरिक रीति से मंगलाचार के साथ अगवानी की।

इसके साथ ही पत्रिका लेखन का भी शुभारंभ किया गया। जैन देवीचंद पालगोता की ओर से समाजजनों के घर-घर में शुभ तोरण वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बन गया। आयोजन समिति के अनुसार इस धार्मिक महोत्सव में लगातार समाज के लोग सहयोग कर रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— जुगराज जी, अमीचंद जी, नरपत चंद जी, पारसमल जी, देवीचंद जी, कानमल जी, किशोर कुमार, प्रवीन कुमार, मोहनलाल, छगनलाल जी, अशोक कुमार, चमपालाल जी और सुरेश कुमार। इसके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु इस शुभ कार्य में शामिल हुए और अपने योगदान से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

राजनगर उनडी में सुमतिनाथ भगवान की यह प्राण-प्रतिष्ठा पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक धार्मिक पर्व बनने जा रही है।

•समरथाराम सुंदेशा

Related Articles

Back to top button