#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़राज्यविद्युत विभाग

OTS योजना बनी ग्रामीणों के लिए संजीवनी, भारी बिजली बकाया से मिली बड़ी राहत — गरीब परिवारों के चेहरे खिले

रिपोर्ट- दीपक सिंह, पीलीभीत

OTS योजना बनी ग्रामीणों के लिए संजीवनी, भारी बिजली बकाया से मिली बड़ी राहत — गरीब परिवारों के चेहरे खिले

पीलीभीत – उत्तर प्रदेश में संचालित वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना का असर अब तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। तहसील पूरनपुर के मुरादपुर गांव में एक उपभोक्ता ने इस योजना का लाभ उठाकर वर्षों पुरानी बिजली देनदारी से छुटकारा पा लिया, जिससे पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव के इस उपभोक्ता पर बिजली बिल की कुल देनदारी ₹1,95,516 थी, जिसे चुकाना उसके लिए असंभव सा हो चुका था। लगातार बढ़ते बकाये ने परिवार की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया था। लेकिन जैसे ही सरकार ने OTS योजना लागू की, परिवार में उम्मीद की एक किरण जागी। योजना के तहत विभाग द्वारा ₹1,46,836 का ओटीएस ऑफ अमाउंट तय किया गया और अंतिम भुगतान के रूप में उपभोक्ता को केवल ₹48,680 जमा करने पड़े। भुगतान होते ही उसका संपूर्ण बकाया समाप्त कर दिया गया। यह प्रक्रिया सब स्टेशन हरीपुर, सब डिवीजन घूँघचाई, डिवीजन पूरनपुर के माध्यम से पूरी की गई।

परिवार ने SvasJsNews से बातचीत में बताया कि बिजली बिल की देनदारी उनके जीवन पर गहरा बोझ बन चुकी थी। “हम तो सोच भी नहीं सकते थे कि इतना बड़ा बिजली बिल कभी खत्म हो पाएगा। सरकार की इस योजना ने हमें नया जीवन दे दिया,” परिवार का कहना था।

इस दौरान हरीपुर पावर हाउस के अवर अभियंता (JE) आर्यन पांडेय ने बताया कि विभाग OTS योजना को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। उनकी टीम गांव–गांव जाकर लोगों को योजना की विशेषताओं और छूट के बारे में विस्तार से समझा रही है।


उन्होंने बताया—

“OTS योजना तीन चरणों में लागू है।

पहला चरण : सरचार्ज पर 100% छूट और मूलधन पर 25% छूट।
दूसरा चरण : मूलधन पर 20% छूट।
तीसरा चरण : मूलधन पर 15% छूट।

(सर चार्ज में 100% छूट सभी चरणों के उपभोक्ताओं को मिलेगी )

हमारी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करें, जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।”

उन्होंने बताया कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच रहे हैं और रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, जिससे यह साफ है कि ग्रामीण परिवार इस योजना को राहत की बड़ी उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

SvasJsNews की यह विशेष रिपोर्ट का उद्देश्य यही है कि OTS योजना की सही जानकारी हर पात्र उपभोक्ता तक पहुंचे, ताकि कोई भी गरीब परिवार बकाये की चिंता में परेशान न रहे।

Related Articles

Back to top button