#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशजी आर पी GRPदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

युवक लापता, परिजन परेशान – सत्यम सिंह की तलाश जारी

युवक लापता, परिजन परेशान – सत्यम सिंह की तलाश जारी

पीलीभीत /पूरनपुर। ग्राम पंचायत जगतपुर के रहने वाला एक युवक कल से लापता है, जिससे परिवार में गहरा चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार सत्यम सिंह, पिता रूद्र पाल सिंह, मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला  और उसके बाद वापस नहीं लौटा। लगातार खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीर के अनुसार सत्यम की उम्र लगभग युवावस्था में है और वह पीली शर्ट और काली पैंट जैसी पहने है। गाँव और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सूचना फैलाई जा रही है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों, और आस-पास के गाँवों में खोज की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने जनता से गुहार लगाई है कि यदि किसी व्यक्ति को सत्यम सिंह दिखाई दे अथवा उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नज़दीकी पुलिस चौकी या थाना सेहरामऊ उत्तरी से संपर्क करें।

गुमशुदा युवक की तलाश में परिजन लगातार प्रयासरत हैं।

 

Related Articles

Back to top button