नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
दिव्या पी. गंगवार ने कहा- नेताजी का संघर्ष और समाजवादी विचारधारा सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे
बीसलपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को बीसलपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और गरीबों, किसानों, मजदूरों तथा शोषित-वंचित वर्गों के हितों में किए गए कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या पी. गंगवार ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी, साहस और गरीबों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनकी समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, अमित कुर्मी, रूपलाल महातिया, भूदेव, ओमपाल गंगवार, सुनील गंगवार, सुशील, अनिल गंगवार, डॉ. रवि शंकर, डॉ. अरविंद, रामपाल पटेल, हरिशंकर वर्मा, मुन्नालाल कश्यप, अशोक मौर्य, राकेश बाथम, राजेश गौतम, अमित गौतम, कपिल गौतम, रामनारायण सागर, कपिल यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते हुए जनसेवा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





