एस ए एम इंटर कॉलेज में हुआ ब्लैक आउट, हवाई हमले का मॉकड्रिल अपर जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी

एस ए एम इंटर कॉलेज में हुआ ब्लैक आउट, हवाई हमले का मॉकड्रिल अपर जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जिलाधिकारी नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों में 6 बजे एस ए एम इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट, हवाई हमले का मॉकड्रिल किया गया जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया महापौर अजय सिंह ने बताया कि हवाई हमले से लोगों को बचाने का तरीका मॉकड्रिल के माध्यम से बताया गया चीफ़ वार्डन राजेश कुमार जैन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी 75 जिलों में ये अभ्यास कर लोगों को जागरूक किया गया
जिसके लिए पिछले 3 दिनों से एस ए एम इंटर कॉलेज में रिहर्सल की जा रही थी जिसमें नागरिक सुरक्षा के वार्डन, अग्नि शमन विभाग के कर्मी, होम गार्ड, स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्कूल विद्यार्थी, स्काउट, एन सी सी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
जिसमें रेस्क्यू टीम, चिकित्सा टीम, सामान्य जन मानस गतिविधि टीम, अग्निशमन टीम, वार्डन पोस्ट केंद्र, कंट्रोल रूम, व्यवस्था टीम, कमेंट्री टीम की रिहर्सल उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नवीन नारंग जी द्वारा करवाई जा रही है। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नवीन नारंग, चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. हंसराज सैनी, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन जगजीवन राठौर, उप प्रभागीय वार्डन मौ वसीम अमहद एम पी सिंह चावला, स्टॉफ ऑफिसर टू प्रभागीय वार्डन अशोक सैनी, दीपक गुप्ता, कार्यवाहक सहायक उप नियंत्रक सम्पूर्णानंद के अलावा प्रभागीय वार्डन वसीम, देशबंधु, देवेंद्र बंसल, शलभ अग्रवाल, सरफराज खान डॉ.फ़रमान डॉ राजबीर, आशीष, सुशांत गुप्ता, शमीम, खालिद, डॉ. मेहरबान, निमेष जैन, पवन सिंघल आदि उपस्थित रहे।



