थाना बेहट एवम थाना बड़गांव प्रभारियो की बडी कार्रवाई

थाना बेहट एवम थाना बड़गांव प्रभारियो की बडी कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कडे एक्शन के चलते
SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT मयंक पाठक के दिशा निर्देश पर
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर एक के बाद नशा तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना बेहट प्रभारी इन्द्रेश चौहान के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक ओमकार सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ (ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते एक नशा तस्कर को चैकिंग के दौरान गागरो नहर पुल के पार मरवा की और जाने वाले रास्ते से एक चरस कारोबारी फारूख उर्फ खट्टा पुत्र कामिल निवासी ग्राम इन्द्रा कालोनी कस्बा बेहट को उस समय पकड़ा,जब इस नशा तस्कर ने सामने से आती पुलिस टीम को देखते ही भागने की कौशिश की,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस नशा तस्कर को घेरकर पकड़ लिया।जिसके पास मौके पर 212 ग्राम अवैध चरस बरामद की।पकड़ा गया यह नशा कारोबारी पहले भी एनडीपीएस एक्ट/डकैती एवम आर्म्स एक्ट सहित 5 बड़े अपराधिक मामलों में पहले भी जा चुका है जेल।इसके अलावा थाना बड़गांव प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मौहम्मद कामिल/संतोष कुमार एवम हितेश कुमार ने अपनी पुलिस टीमों के साथ बड़ी कामयाबी हासिल कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आमदा फसाद करते 6 लोगों मनोज पुत्र हरफूल निवासी ग्राम भटपुरा, रिजवान पुत्र इस्तकार उर्फ कल्लू,उस्मान पुत्र इस्तकार उर्फ कल्लू,इस्तकार उर्फ कल्लू पुत्र मुस्तकीम तीनों ही निवासी ग्राम नूनाबडी,दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम बडौली माजरा एवम अंकुश पुत्र विक्रम निवासी खुदाबख्शपुर माजरा का शांतिभंग में किया चालान।



