शिव बारात के साथ मेला श्री रामलीला बमरौली का भव्य शुभारंभ, विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया उद्घाटन

शिव बारात के साथ मेला श्री रामलीला बमरौली का भव्य शुभारंभ, विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया उद्घाटन
पीलीभीत। बमरौली गांव में मेला श्री रामलीला का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और धूमधाम के साथ शिव बारात निकालकर किया गया। इस अवसर पर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक कुमार वर्मा ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ के दौरान विधायक ने आयोजन की सराहना की। इस मौके पर मेला आयोजक अनिल मिश्रा, मेला अध्यक्ष बुधपाल सिंह एवं मेला प्रबंधक पंकज मिश्रा एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रमाकांत मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज तिवारी, मनोज मिश्रा, अमरजीत मौर्य और बंधा लाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
शिव बारात के साथ मेले का शुभारंभ होने से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।





