एएमयू अध्यक्ष बनने पर अनम रियाज का मानकमऊ में भव्य स्वागत, तेली समाज ने किया सम्मान..

एएमयू अध्यक्ष बनने पर अनम रियाज का मानकमऊ में भव्य स्वागत, तेली समाज ने किया सम्मान..
संवाददाता- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष बनने के बाद अनम रियाज के सहारनपुर स्थित मानकमऊ पहुंचने पर तेली समाज उत्थान समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रियाज मलिक के निवास पर किया गया, जहां समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इसरार चौधरी ने अनम रियाज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनम रियाज की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और सहारनपुर के लिए गर्व का विषय है। उनकी कामयाबी से समाज की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में तेली समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अनम रियाज की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। समाज की बेटी का देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनना हम सभी के लिए सम्मान की बात है। कार्यक्रम में मानकमऊ मदरसे के नाजिम मौलाना नाजिम नदवी, कोऑर्डिनेटर हाजी महमूद हसन सामानी, जिला पंचायत सदस्य रिजवान लाला, जहीर तुर्की, हाजी गय्यूर मलिक, शकील मलिक, समून सामानी, हाजी अब्दुल कदीर सहित तेली समाज के अनेक जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभी ने अनम रियाज को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अनम रियाज जैसे होनहार युवाओं की वजह से ही समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनम रियाज अपने पद पर रहते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करेंगी। अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह खुशनुमा और उत्साह से भरा रहा।



