हत्या कर शव फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कार और दो मोबाइल बरामद

हत्या कर शव फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कार और दो मोबाइल बरामद
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
मितौली-खीरी। खीरी पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए शव को फेंकने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो K10 कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मितौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मु0अ0सं0 379/26, धारा 103(1)/238(ए) बीएनएस से संबंधित हत्या की घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम ने वांछित आरोपी अतुल दीक्षित को सेमरांवा-बड़ागांव महोली रोड से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल दीक्षित पुत्र पप्पू दीक्षित उर्फ अरुण दीक्षित निवासी दीक्षित टोला, थाना महोली, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सफेद रंग की मारुति ऑल्टो K10 कार संख्या UP34CB0553 और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



