#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 08 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोपी सुहैल गाडा पर नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म करने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले में एक अन्य आरोपी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी सुहैल गाडा पुत्र मोहतसिम निवासी ग्राम मोहनपुर गाडा, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 502/26, धारा 64(2)एम, 351(3), 123 बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर में मु0अ0सं0 135/23, धारा 323, 504, 324 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

– निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, थाना सदर बाजार
– उपनिरीक्षक अभिलेश कुमार बंसल
– हेड कांस्टेबल 616 अमित कुमार
– रिजर्व कांस्टेबल 2040 प्रिन्स

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट -मो. कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button