#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

घनश्याम पुरवा में सड़क पर दिखा 4 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

घनश्याम पुरवा में सड़क पर दिखा 4 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

निघासन-खीरी। दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के घनश्याम पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब केले के खेत में काम कर रहे मजदूरों को करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर मोहम्मद मोबिन आरिफ के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अखिलेश रावत, वनकर्मी अक्षय मौर्य, मनोज और वाहन चालक ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित सरयू नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button