#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अवैध क़ब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अवैध क़ब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद भी युवक की नहीं हो रही सुनवाई क्यों नहीं सुना प्रशासन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार के अंतर्गत मनोहरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने प्लाट पर अवैध क़ब्ज़ा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

गाँव मनोहरपुर निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसके प्लाट पर कुछ लोगों ने अवैध क़ब्ज़ा कर रहे हैं। जिस संबंध में उसने आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, उसके बावजूद भी उसकी समस्या का आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित
भूपेंद्र कुमार का कहना था कि उन्होंने अपनी शिकायत कई बार आला अधिकारियों को भी दी, उसके वाबजूद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है और वो अवैध निर्माण कार्य को जोरों शोरो से करने का काम कर रहे हैं। पीड़ित भूपेंद्र कुमार का कहना था कि अगर जिला प्रशासन इस और ध्यान देता तो भूमाफियाओं द्वारा अवैध निर्माण कार्य को अंजाम न देते। उन्होंने जल्द से जल्द भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button