#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सोनालिका ट्रैक्टरों की बिक्री के नए रिकॉर्ड पर किसानों का सम्मान

सोनालिका ट्रैक्टरों की बिक्री के नए रिकॉर्ड पर किसानों का सम्मान

मोहम्मदी में 300 से अधिक किसानों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

मोहम्मदी-खीरी। सोनालिका ट्रैक्टरों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनने पर मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के किसानों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 300 से अधिक किसानों को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मदी संदीप मल्होत्रा उर्फ कन्हैया रहे। सोनालिका कंपनी के अधिकारियों तथा सोनालिका डीलर जीवन एंड कंपनी के ज्ञान स्वरूप शुक्ला ने किसानों को सम्मानित किया।

समारोह के दौरान सोनालिका के नए ट्रैक्टर डीआई-35 फोर व्हील ड्राइव की लॉन्चिंग भी की गई। कंपनी के क्षेत्रीय एरिया मैनेजर मुकेश त्यागी ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी के किसानों का सोनालिका ट्रैक्टर के प्रति विश्वास और डीलर के प्रति सहयोग कंपनी को नए रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों पर कंपनी की ओर से किसानों के लिए और अधिक उपहार एवं आकर्षक योजनाएं लाई जाएंगी।

समारोह में जेटीसी परिवार के अन्य उपक्रमों टोयोटा फोर व्हीलर, बजाज मोटरसाइकिल, बजाज चेतक और बजाज थ्री व्हीलर टेंपो की भी जानकारी दी गई। किसानों को इन वाहनों की निशुल्क टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जीवन एंड कंपनी के मैनेजर अशोक शुक्ला सहित कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह हर्ष और उल्लास के बीच जलपान एवं उपहार वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button