#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद

बिना अनुमति मेले में लगे मौत के झूले! प्रशासन की अनुमति के बिना बड़ा झूला, ब्रेक डांस और नावड़ा लगाने का आरोप

बिना अनुमति मेले में लगे मौत के झूले! प्रशासन की अनुमति के बिना बड़ा झूला, ब्रेक डांस और नावड़ा लगाने का आरोप

संवाददाता -नबी अहमद, मुरादाबाद

मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र में चिश्ती मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स शरीफ के मौके पर लगे मेले को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 4 अक्टूबर से शुरू हुए इस छह दिवसीय मेले में आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा बिना जरूरी प्रशासनिक अनुमति और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए ही बड़ा झूला,ब्रेक डांस,नावड़ा और मौत का कुआं जैसे खतरनाक आइटम लगा दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन झूलों को लगाने से पहले जिन विभागों से अनुमति और सुरक्षा संबंधी जांच जरूरी होती है,उसे दरकिनार किया गया है।आरोप यह भी है कि इमरान और रिजवान नाम के ठेकेदारों द्वारा इन झूलों और खतरनाक आइटमों को लगाया गया है,जिनके संचालन को लेकर अब क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इन झूलों के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई,तो आखिर इन्हें मेले के अंदर लगाने और चलाने की अनुमति किसने दी? क्या झूलों की फिटनेस जांच हुई है? क्या सुरक्षा मानकों को परखा गया है?और क्या संबंधित विभागों से एनओसी ली गई है? क्योंकि पिछले साल भी मेले में लगाए गए झूलों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं और स्थानीय लोगों ने झूलों से बच्चों के गिरकर घायल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके इस बार फिर वही तस्वीर सामने आने से लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई स्थानीय लोग और संगठन इन झूलों के संचालन का विरोध कर रहे हैं और प्रशासन से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल अब सीधा है—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्योंकि मेले में बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार पहुंच रहे हैं और अगर बिना सुरक्षा जांच के भारी-भरकम झूले संचालित किए जा रहे हैं, तो जरा सी लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर झूलों की अनुमति, फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई करता है, या फिर मेले में लगे इन कथित मौत के खेलों पर कार्रवाई हादसे के बाद होगी

Related Articles

Back to top button