वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में पूनम सिंह ने संभाली कमान, लोकतंत्र की रक्षा का दिया संदेश

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में पूनम सिंह ने संभाली कमान, लोकतंत्र की रक्षा का दिया संदेश
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के “वोट बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम में सपा नेत्री पूनम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद की। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय से शुरू हुआ विशाल पैदल मार्च बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा, शहीद चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचा। पूरे मार्ग में “वोट बचाओ, देश बचाओ” और “ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे गूंजते रहे।
मार्च के दौरान पूनम सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहीं और उन्होंने उन्हें एकजुट रखते हुए कार्यक्रम को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी रायबरेली के जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनपदवासी शामिल हुए।



