15 महिलाओं की गोदभराई और 15 बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न

15 महिलाओं की गोदभराई और 15 बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न
रिपोर्ट, अखिलेश यादव,पीलीभीत
कलीनगर / पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कलीनगर प्रमेश कुमार रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रमेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्र की 15 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई की गई और उन्हें पौष्टिक आहार किट प्रदान की गई। साथ ही 15 नन्हे-मुन्ने बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।
‘स्वस्थ शरीर’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आए नौनिहालों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और कलर बॉक्स की किट पाकर चेहरे खिल उठे।
यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 4 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलू गुप्ता के केंद्र पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य सेविका आशा देवी ने विभाग द्वारा संचालित पोषण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना यादव, तारा यादव, पूनम शर्मा, पूनम कुमारी, मोहिनी साहू, पूजा, गीता, राबिया गुप्ता तथा सहायिका मीरा देवी, गुड्डू देवी, गायत्री, सरोज, काहनी देवी, चमेली देवी, लीलावती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें |








