#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

1 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार….

1 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार….

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए सहारनपुर की थाना मिर्जापुर और स्वॉट सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जंगल ग्राम आलमपुर के पास से अभियुक्त मेहताब निवासी ग्राम दुमझैड़ा, थाना चिलकाना को दबोचा। मौके पर अभियुक्त के कब्ज़े से 492 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मे अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। थाना मिर्जापुर पुलिस ने अभियुक्त के विरोध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब नेटवर्क के अग्रिम व पिछले संपर्कों फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button