#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

सपहा में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

सपहा में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

रिपोर्ट , अखिलेश यादव,पीलीभीत


2अक्टूबर। विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत सपहा के पंचायत सचिवालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र ने की। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मनोज वर्मा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, प्रमोद मिश्रा, राम बहादुर राठौर, पूर्व प्रधान अजय मिश्रा, राम लखन शर्मा, रोजगार सेवक रामनिवास राठौर सहित ग्राम पंचायत के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button