#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीत

P.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

रिपोर्ट-,अखिलेश यादव,पीलीभीत

पीलीभीत /पूरनपुर – समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वजन एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, पी.डी.ए. की भागीदारी, संगठन की मजबूती तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री मा. रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर आधारित है। पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेश गंगवार ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी समाजवादी पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर युवाओं, किसानों, मजदूरों, छात्रों और समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता के मुद्दों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने और पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने कहा कि पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार जनता के बीच सक्रिय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के कई आवेदक प्रत्याशियों ने भी अपने विचार रखे।
अजय भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सामाजिक न्याय और पी.डी.ए. की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

अशोक राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव और बूथ स्तर पर लगातार संवाद और संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता है।

दयाशंकर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना समाजवादी विचारधारा की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पी.डी.ए. की भागीदारी, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे जिनमे प्रमुख रूप से कल्याण सिंह सरोज, सतीश वर्मा,शिव शर्मा एडवोकेट, संदीप शर्मा,सुरेश शर्मा,अनिल शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा,प्रशांत शर्मा,राकेश शर्मा,तेजराम शर्मा,सियाराम शर्मा,रामनरेश शर्मा,श्री निवास शर्मा,अपूर्व शर्मा,मीनू शर्मा,श्याम बिहारी,कशीराम ,तेजबहादुर शर्मा,ओम शर्मा,सोबरनलाल शर्मा,तुफैल अहमद,अहीद खान,नादिर रजा बरकाती,संजय खान,हाजी रियाजत नूर मझले,जैगम खान,नजमूल हसन खान,मीता सिंह,रामपाल वर्मा,ओमकार भारती,भगवान दीन वर्मा,प्रशांत अवस्थी आदि उपस्तिथ रहें।

Related Articles

Back to top button