244 ग्राम चरस के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, लगातार कसी जा रही नशा तस्करों पर नकेल

244 ग्राम चरस के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, लगातार कसी जा रही नशा तस्करों पर नकेल
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में मंडी पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
*#पहली कार्रवाई: 9 मुकदमों का आरोपी तसलीम 127 ग्राम चरस संग दबोचा#*
मंडी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान सरकारी कमेला के पास से शातिर नशा तस्कर तसलीम उर्फ बाबू (निवासी इंदिरा चौक, मंसूर कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 127 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में हत्या (302), लूट (392), रंगदारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना मंडी में मु०अ०सं० 494/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट दर्ज किया गया है।
*#दूसरी कार्रवाई: मंडी समिति परिसर से 117 ग्राम चरस के साथ मय्यूर गिरफ्तार#*
इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई करते हुए मंडी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मंडी समिति परिसर में पशु चिकित्सालय के पास से मय्यूर उर्फ नौशाद उर्फ रामजाने (निवासी एकता कॉलोनी, थाना कुतुबशेर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 117 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके खिलाफ भी पूर्व में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 495/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस इन तस्करों के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े आगे और पीछे के (Forward and Backward) नेटवर्क तथा संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है।



