ग्राम भैरो कलां में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मनाई गई गांधी जयंती

ग्राम भैरो कलां में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मनाई गई गांधी जयंती
रिपोर्ट, -अखिलेश यादव,पीलीभीत
कलीनगर / पीलीभीत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भैरो कलां के पंचायत घर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, युवक एवं महिला मंगल दल तथा मेरा युवा भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वच्छता, नशा मुक्ति और जन-जागरूकता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम प्रताप पासवान, रोजगार सेवक राजेश यादव, पंचायत सहायक दीप्ति कुमारी, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक गगन पाल, ब्लॉक पूरनपुर के सचिव द्वारा नामित महेंद्र वर्मा तथा सफाई कर्मचारी मेवाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें, आसपास गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
“स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज – यही है गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि।”














