#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

क्रेडिट कार्ड से उड़े 98,800 रुपये वापस कराए, पीड़ित ने जताया आभार

क्रेडिट कार्ड से उड़े 98,800 रुपये वापस कराए, पीड़ित ने जताया आभार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने और पीड़ितों की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने के लिए सहारनपुर पुलिस का अभियान लगातार रंग ला रहा है। ताजा मामले में थाना मण्डी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति के 98,800 रुपये सफलतापूर्वक रिफंड करवा दिए हैं।
पूरा मामला मण्डी थाना क्षेत्र की स्मार्ट विक्रम कॉलोनी का है। यहां के निवासी रोहिन मलिक के क्रेडिट कार्ड से बीते 4 सितंबर को अज्ञात ठगों ने 1,38,799 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने बिना देर किए 5 सितंबर को NCRP पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत (संख्या: 23109260174875) दर्ज कराई।
एसएसपी सहारनपुर के निर्देशों और प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में मण्डी पुलिस की साइबर टीम तुरंत एक्शन मोड में आई। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और पेमेंट गेटवे से संपर्क साधकर ट्रांजैक्शन ब्लॉक कराया और ठगी गई रकम में से 98,800 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करवा दिए।
डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित रोहिन मलिक ने राहत की सांस ली और मण्डी थाना पुलिस टीम की मुस्तैदी के लिए उनका दिल से धन्यवाद किया।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा, उप-निरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल मनोज आर्या, महिला कांस्टेबल शुभम शर्मा और महिला कांस्टेबल नीशू रानी।

Related Articles

Back to top button