पांथेडी-ऊनडी में युवा नेतृत्व की मांग तेज, कृष्ण देवासी की पत्नी संतू देवी की दावेदारी चर्चा में
राजस्थान ब्यूरो समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट | SvasJsNews

पांथेडी-ऊनडी में युवा नेतृत्व की मांग तेज, कृष्ण देवासी की पत्नी संतू देवी की दावेदारी चर्चा में
राजस्थान ब्यूरो समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट | SvasJsNews
जालोर। सायला पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच पांथेडी-ऊनडी क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 की सामान्य महिला सीट को लेकर युवा नेतृत्व को मौका देने की मांग सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पोषाणा कृष्ण देवासी की ओर से अपनी धर्मपत्नी संतू देवी को चुनाव मैदान में उतारने की दावेदारी चर्चा में है। स्थानीय बूथ अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायक गर्ग, जिला अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी, नियुक्त पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से पांथेडी-ऊनडी क्षेत्र में युवा नेतृत्व को अवसर देने का आग्रह किया गया है।

समर्थकों का कहना है कि कृष्ण देवासी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और युवा मोर्चा के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसी अनुभव को देखते हुए उनकी पत्नी संतू देवी को वार्ड संख्या 12 की सामान्य महिला सीट से पार्टी का अवसर दिए जाने की मांग उठाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर जारी अपील में कहा गया है कि पांथेडी-ऊनडी क्षेत्र के विभिन्न वर्गों की ओर से इस बार युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। समर्थकों का मानना है कि युवा चेहरों को अवसर मिलने से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी मजबूत हो सकती है।

बूथ अध्यक्षों एवं ग्रामीणों की ओर से पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया गया है कि पांथेडी-ऊनडी शक्ति केंद्र की स्थानीय मांग और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संतू देवी की दावेदारी पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया जाए। अब देखना यह होगा कि आगामी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा नेतृत्व पांथेडी-ऊनडी के वार्ड संख्या 12 के लिए किस नाम पर भरोसा जताता है। फिलहाल संतू देवी की दावेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।



