हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा
मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर घंटाघर पहुंची, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सिविल कोर्ट चौक पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पिछले 45 वर्षों से आंदोलन जारी है, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में अधिवक्ताओं के साथ हत्या, लूट और मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग भी की गई। न्याय यात्रा में महासचिव पालम राणा, अनुज कुमार शर्मा, प्रवेज आलम सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।



