#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

डीआईजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश…

डीआईजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश…

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें डीआईजी ने गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ लिया जाए और उसका निस्तारण समयबद्ध एवं संतोषजनक रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई में लापरवाही, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें आईं, जिन पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।डीआईजी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम आदमी को न्याय दिलाना और पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुखी बनाना है।

Related Articles

Back to top button