#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल रस्सी बरामद…

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल रस्सी बरामद…

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल रस्सी भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मामला ग्राम घलौली निवासी एक महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ था। आरोप था कि विपक्षी ने उसके परिजन की हत्या कर दी है। घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रणखंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक से उसकी पहले से जान-पहचान थी और उसने उससे कुछ पैसे उधार ले रखे थे। घटना वाली रात दोनों की शराब पीने के दौरान पैसे मांगने को लेकर गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान अभियुक्त उसे श्मशान घाट के सामने गन्ने के खेत के पास ले गया, धक्का देकर गिरा दिया और जेब में रखी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसने रस्सी को नहर के किनारे झाड़ी में छिपा दिया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर रस्सी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button